राजद एवं लालू परिवार का हुआ बंटाधार

राजद एवं लालू परिवार का हुआ बंटाधार





पटना। वर्तमान राजनीतिक परिवेश में राजद को बड़ा राजनीतिक झटका लगना तय हो गया। कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे 

तेज प्रताप का कृत शामिल है। बड़े-बड़े राजनीतिक दिग्गजों को इस बात का एहसास भी नहीं था और राजनीतिक ब्यानवाजी किया करते थे। तेज प्रताप अपने कारनामों  से ही जाने जाते हैं जिसका गवाह कभी वाँसुरी बजाना, गाय दुहना, घोड़े की सवारी करना, अपने पार्टी के बड़े नेताओं पर कटाक्ष करना शामिल है। सोशल मीडिया में वायरल फोटो ने तो राजनीति में राजद पार्टी में भूचाल पैदा कर दिया जिसके चलते लालू यादव के इशारे पर इन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। 



              अद्यतन स्थिति यह है कि पार्टी अब बिखराव की ओर बढ़ने लगा है। आगे 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें पार्टी के वरीय नेता जनता को सही जवाब भी नहीं दे पाएँगें और सत्ता प्राप्त करना तो दूर की बात होगी। लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव को बिहार की जनता को बताना होगा कि आखिर किसी नारी के साथ इतना अन्याय कैसे किया जा रहा था और आप परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए धृतराष्ट्र जैसे कैसे आँखें बंद किए हुए थे। यादव समाज भी इस बंदे को कैसे नेतृत्व को स्वीकार कर लेता है यह भी आगामी चुनाव में विचारणीय बात होगी। इन तथ्यों के अवलोकन से अब बिहारवासी को एहसास हो गया है कि इस पार्टी को बिहार की सत्ता सौंपना कितना कष्टदाई होगा तथा बिहार की नारियों का कैसा सम्मान मिलेगा यह विचारणीय प्रश्न होगा?

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post