पटेल कुर्मी नवजागरण अभियान के प्रथम वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजन हेतु बैठक संपन्न, अशोक कुमार






• पटेल कुर्मी नवजागरण अभियान के प्रथम वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजन हेतु बैठक संपन्न, अशोक कुमार 

राजधानी पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित सोनबरसा गार्डन में पटेल कुर्मी नवजागरण अभियान के संरक्षक डॉक्टर एलबी सिन्हा, डॉक्टर बसंत कुमार सिन्हा, डॉक्टर विरेश प्रसाद सिंह एवं रॉकेट जी के देखरेख में बैठक संपन्न हुआ।  इस बैठक में पटेल कुर्मी समाज के बहुतेरे गणमान्य  लोगों ने भाग लिया जिसमें प्रोफेसर विजय सिंह, रंजन पटेल, तरुण सिंह, अशोक कुमार पटेल, अरविंद कुमार इत्यादि लोग शामिल थे इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 7 जुलाई को पटेल कुर्मी नवजागरण अभियान का प्रथम वर्षगांठ मनाया जाए तथा संगठन का विस्तार जिला स्तर, प्रखंड स्तर, पंचायत स्तर एवं गांव - गांव  तथा  देश के सभी राज्यों में जिला, प्रखंड, पंचायत और गांव स्तर पर किया जाए।  सर्व सहमति से यह भी विचार किया गया कि कार्यक्रम में समाज के जाने-माने हस्तियों को आमंत्रित किया जाए ताकि उसका संदेश सुदूरवर्ती इलाके तक जाए,  बैठक संपन्न होने पर डॉक्टर एलबी सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post