
पटना ! भारतीय किसान आंदोलन को जो दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत है संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रहमदेव पटेल तथा प्रवक्ता श्री अशोक कुमार ने किसानों के हितों के लिए समर्थन दे दिया। सरकार पर दबाव बनाने हेतु जगह-जगह धरणा प्रदर्शन की बात चल रही है। भारत सरकार अभिलंब किसानों के उपज का वाजिब कीमत दें। एम०एस०पी० पर जल्द कानून बनाएँ अन्यथा भारत सरकार के प्रधानमंत्री अभिलंब इस्तीफा दें। बढ़ती महँगाई के अनुसार भारतीय किसानों को उचित कीमत अनाजों का नहीं मिल पाता है। संपूर्ण क्रांति मोर्चा भी इस विषय पर कानून बनाने की बात पहले से कर रहा है। संपूर्ण क्रांति मोर्चा तथा जे०पी० सेनानियों की अगली बैठक 8 दिसंबर को सरदार पटेल भवन दारोगा प्रसाद राय पथ में होना सुनिश्चित है। यहाँ भी इस बात पर जोर दिया जाएगा तथा जे०पी० सेनानी की पेंशन 15000 से बढ़कर 25000 करने की माँग सरकार से रखी जाएगी तथा भूमिगत सेनानियों को भी पेंशन लागू करने की माँगे रखा जाएगा। इस बैठक में बिहार समेत कई प्रदेश के जे०पी० सेनानी भाग लेंगे और हर राजनीतिक दल के जे०पी० सेनानी इसमें भाग लेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री तथा भारत सरकार के प्रधानमंत्री अभिलंब किसानों के हित में निर्णय लें और आंदोलन को समाप्त करवाएँ।