• संपूर्ण क्रांति मोर्चा के घोषित उम्मीदवार धर्मवीर कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र हरनौत विधानसभा में देंगे कड़ी टक्कर
पटना । ये हैं श्रीमान धर्मवीर कुमार जी जो राजनीति की गहन पकड़ रखते हैं। विभिन्न राजनीतिज्ञों के साथ तथा विभिन्न राजनीतिक दलों से भी तालुकात तो रखते हैं किंतु अभी तक राजनीति का हिस्सा नहीं बन सके हैं। मान्यवर महोदय भी संपूर्ण क्रांति मोर्चा में प्रदेश मंत्री हैं और ऐसा संभव है कि इनके इच्छानुसार इन्हें हरनौत विधान सभा से प्रत्याशी बनाया जाना तय है। अब देखना यह है कि महोदय अपने क्षेत्र के प्रति कितना संजीदगी से लोगों के बीच अपनी बात रख पाते हैं। चूँकि हरनौत विधानसभा सीट मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र भी है और यहांँ कांँटे की टक्कर होना तय है। यह सीट हॉट सीट के रूप में जाना जाता है क्योंकि यहांँ का जो प्रत्याशी जदयू से होंगे नपे तुले होंगे और मुख्यमंत्री जी के चहेते भी होंगे। अतः राजनीति परीक्षा कठिन है हरनौत मुख्यमंत्री जी का गृह जिला का क्षेत्र है। यहाँ हमेशा जदयू प्रत्याशी जीतते रहे हैं। इस कड़ी में नया मोर्चा एवं नए प्रत्याशी धर्मवीर कुमार जी कैसे आम जन के बीच वर्तमान सरकार के विरुद्ध पब्लिक को समझ पाते हैं। हर बार लोग उम्मीदवारों के विरुद्ध आम जन तो होते हैं लेकिन आखिरी समय में कोई विकल्प न होने के कारण जदयू प्रत्याशी का पौ बारह हो जाता है। आम जनता ठगे जैसे महसूस करते हैं। लोगों के बीच माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि भी पहले जैसा नहीं रह गया। यही कारण है कि हर चुनाव में इनका वोट प्रतिशत तथा सीट धीरे-धीरे घटते जा रहा है। वो 2005 वाला अब समय नहीं रह गया। वर्तमान समय में हरनौत में विकास का ढोल तो पीटा जाता रहा है किंतु वहां के किसान भाई मायूस हैं। नए प्रत्याशी के रूप में श्री धर्मवीर कुमार अपना पैठ बढ़ाने में जुड़ चुके हैं ताकि जीत हासिल हो सके। ऐसा मानना है ब्यूरो चीफ अशोक कुमार जी का।