राजद कार्यालय में सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर जे0 पी0 को याद किया गया




Repoted By • Rahul Kumar


पटना 05 जून, 2023
आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह की अध्यक्षता में जे0 पी0 के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर उनके द्वारा किये गये कार्यों और संघर्ष को याद किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं भ्रष्टाचार से संघर्ष एवं आन्दोलन के माध्यम से देश की राजनीति को एक नई दिशा दी। वे भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और संघर्षशील राजनेता थे। वे युवाओं के प्रेरणा-श्रोत रहे। उनके नेतृत्व में 1974 में छात्र आन्दोलन हुआ। उन्होनें आज ही के दिन 05 जून को सम्पूर्ण क्रांति के नारा के साथ सत्ता परिवर्तन कराया। इनके द्वारा युवाओं और आम जनों को जनता के सवालों पर जुड़कर संघर्ष और आन्दोलन की जो सीख दी गई है, उसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, क्योंकि आज केन्द्र सरकार की जो जनविरोधी नीतियां हैं कहीं न कहीं उससे देश के अन्दर अमाजनों को परेशान किये हुए है और युवाओं को नफरत की राजनीति के सहारे रोजगार और मुद्दों से भटकाव की दिशा में ले जाने का लगातार केन्द्र सरकार के स्तर से प्रयास चल रहा है। इसके खिलाफ हमसभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री अब्दुलबारी सिद्दिकी, राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, श्री वृषिण पटेल, सुरेश पासवान, विनोद कुमार यादवेन्दु, जावेद इकबाल अंसारी, कोषाध्यक्ष सह विधायक मो0 कामरान, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो0 सुबोध कुमार मेहता, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, डाॅ0 उर्मिला ठाकुर, मृत्युंजय तिवारी, पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, प्रमोद कुमार राम, बल्ली यादव, फैयाज आलम कमाल, निर्भय कुमार अम्बेदकर, अभिषेक कुमार सिंह, देवकिशुन ठाकुर, संजय यादव, मुकुंद सिंह, विजय कुमार यादव, मो0 खालिद, पी0 के0 मिश्रा, शंभू राय, डाॅ0 अशोक कुमार यादव, ई0 शहनवाज, रंधीर कुमार, रामप्रवेश यादव, निर्मला सिंह, सैफ आलम, दीपक कुमार, शैलेश कुमार, चन्देश्वर प्रसाद सिंह सहित कई गणमान्य नेतागण ने मालयार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।  


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post