Repoted By • Hayat Danish
अररिया जिला,रानीगंज विधानसभा चरैया मंडल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य जगह पर भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा वृक्षारोपण किया गया चरैया मंडल के मंडल प्रभारी आदित्य दत्ता एवं मंडल अध्यक्ष सन्नी वर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में विभिन्न जगह पर वृक्षारोपण किया गया मदर नेचर यानी मां प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने का दिन भी कह सकते हैं. पर्यावरण और मानव जीवन के संबंधों की बात करें तो यह एक अटूट संबंध है जिसमें प्रकृति ने तो इंसानों को सब कुछ दिया लेकिन इंसान प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी के नाम पर ना तो सही तरीके से इसका संरक्षण किया और ना ही भविष्य की चिंता. इसी का नतीजा है कि आज दुनिया प्रदूषित पर्यावरण और प्राकृतिक आपदाओं की विकरालता के नीचे दबती जा रही है , वृक्षारोपण के मौके पर मंडल अध्यक्ष सन्नी वर्मा, अमन कुमार, वीरेंद्र पासवान, साक्षी कुमारी, रमन कुमार, सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे
