• केन्द्र सरकार के गलत शिक्षा नीति, जातीय जनगणना और महंगाई के सवाल पर युवा राजद का राज्यव्यापी धरना
Repoted By • Rahul Kumar
पटना 5 जून 2023
सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस के अवसर पर केन्द्र सरकार के नई शिक्षा नीति
को वापस लेने, राष्ट्रीय स्तर पर जातीय जनगणना कराने और महंगाई कम करने के लिए
सार्थक कदम उठाने की मांग को ल ेकर य ुवा राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आज राज्य के सभी
जिला मुख्यालयों पर धरना दिया गया।
उक्त जानकारी देते हुए युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने
बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लाई गई शिक्षा नीति से सबस े ज्यादा घाटा
दलित, आदिवासी , पिछड़े और अति पिछड़ों को होने वाली है। शिक्षा का निजीकरण कर
देने से गरीब परिवार के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने से वंचित हो जाएंगे। इसी प्रकार केन्द्र
सरकार एक सोची-समझी रणनीति के तहत जनगणना नहीं कराना चाहती है। बिहार
सरकार द्वारा जब अपने स्तर से जातीय जनगणना करवायी जा रही थी तो उस में भी
अड़चन पैदा करने की कोशिश हो रही है। 2014 म ें भाजपा द्वारा महंगाई कम करने के नाम
पर लोगों से वोट मांगा गया था पर आज उस समय की तुलना में सभी चीजों के दाम
दोगुनी - तिगुनी हो गई है।
युवा अध्यक्ष ने बताया कि आज के राज्यव्यापी धरने में हजारों की
संख्या मे ं नौजवानों की भागीदारी हुई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओ ं ने अपने - अपने जिलों म ें
भाग लिया और धरना को संबोधित किया।
पटनाा में आया ेजत धरना कि अध्यक्ष युवा राजद के पटना जिलाध्यक्ष
अभिषेक चन्द्रवंशी ने किया इस अवसर पर धरना को स ंबोधित करते हुए वक्ताओं न े नई
शिक्षा नीति वापस लेन े, राष्ट्रीय स्तर पर जातिय जनगणना करवाने एव ं मंहगाई कम करने
के लिए सार्थक कदम उठाने कि मांग की।
धरना को संबा ेधित करने वालों म ें राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक,
प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध मेहता, पटना जिलाध्यक्ष दीनानाथ यादव
युवा प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव, के साथ फुदेना रविदास, शिवेन्द ्र तांती, विक्की यादव, रोहित
यादव, ओमप्रकाश चौटाला, शेखर यादव, जेम्स यादव, अरूण यादव, शिर्जन स्वराज, मो0
अफरोज, गणेश यादव, विमल सिंह, उपेन्द्र यादव, भरत यादव क े साथ ही महिला नेत्री
आभा लता, प्रदेश उपाध्यक्ष मंधु मंजरी, प्रदेश महासचिव मुकुन्द सिंह, महिला नेत्री अर्चना
कुमारी, सुनिता कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार एवं संतोष मेहता क े नाम प्रमुख है।
य ुवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इन सवालों को लेकर हमारी
लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
(राजेश यादव)
प्रदेश अध्यक्ष
य ुवा, राजद बिहार।


