वोटर दिवस पर आम वोटर परिषद् का आयोजन, नए पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ


अशोक कुमार
सीमांचल ब्यूरो चीफ

आज 25 जनवरी को पटना के स्वतंत्रता सेनानी भवन दारोगा राय पथ में परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव की देख-रेख में वोटर दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वोटर दिवस के अवसर पर सुदूरवर्ती क्षेत्र से लोग पधारे थे। सभा की अध्यक्षता परिषद् महासचिव अश्विनी कुमार जी कर रहे थे। सभा के मुख्य अतिथि श्री कुमार पटेल जी थे। सभा को तथा मीडिया को उन्होंने संबोधित करते हुए बताए कि हमारा देश स्वतंत्र जरूर हुआ किंतु अमर शहीद सेनानियों का सपना अधूरा रह गया। इस कार्यक्रम में संजू देवी, संजय कुमार सिन्हा, प्रदीप पासवान, अशोक कुमार, राहुल कुमार, मनोज कुमार जैसे अन्नाय लोग भी थे।
कुमार पटेल जी कारण बताते हुए उन्होंने व्यवस्थापिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका में बैठे लोगों को भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का दोष लगाया तथा यह भी संकेत किए कि इसमें आमूल चूल परिवर्तन हम वोटर ही करेंगे जिसमें आम वोटर परिषद् महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम में आम वोटर परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार ब्यूरो चीफ सीमांचल को बनाया गया तथा इंद्रजीत चक्रवर्ती अधिवक्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया।
इसके साथ है दिलीप कुमार अधिवक्ता को नालंदा जिला प्रवक्ता तथा श्री अरविंद कुमार जी को नालंदा जिला अध्यक्ष बनाया गया एवं साथ ही इन सबों को शपथ भी दिलाया गया।  अरविंद कुमार के सहयोगी अवधेश कुमार बार्ड सदस्य तथा धीरेंद्र कुमार कुशवाहा शपथ लेने वालों में परिषद् अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय महासचिव भी थे। सभी कार्यक्रम के बाद सभा समापन की घोषणा महासचिव अश्विनी कुमार जी ने किया

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post