पटना , संत गुरु रविदास जी की छठिहार जन्मोत्सव 12 फरवरी 2023 को । . आज शुक्रवार को फुलवारी शरीफ राष्ट्रीय गंज में अखिल भारतीय रविदास नव निर्माण मंच कार्यालय में प्रेस वार्ता हुई । प्रेस वार्ता में मंच के राष्ट्रीय अशोक कुमार राम, प्रदेश अध्यक्ष चतुर्गुण राम, राष्ट्रीय संयोजक राजेश कुमार कोषाध्यक्ष मनोज कुमार एवम् अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे । प्रेस को संबोधित करते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जदयू नेता अशोक कुमार राम ने कहा बिहार के सर्वमान्य नेता माननीय मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवम् बिहार के महामहिम राज्यपाल महोदय को पत्र भेजकर निवेदन किया गया है की बिहार में बहुत सारे संत, महापुरुष के जयंती को बिहार में राजकीय समारोह घोषित कर उन्हे सम्मान दिया गया है । लेकिन आज तक संतो के शिरोमौर संत शिरोमणि गुरु रविदास का जयंती को राजकीय समारोह घोषित न होने से बिहार सरकार हमारे लोग निराश है । अखिल भारतीय रविदास नव निर्माण मंच एवम् पूरे रविदास समाज और संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को मानने वाले लोग की आस्था और विश्वास को सम्मान करते हुए संतो में सर्वश्रेष्ठ गुरु रविदास जी की जयंती को बिहार में भी राजकीय समारोह के रूप में मानने की मांग करते है । आगे अशोक कुमार राम ने कहा मंच 2014 से लगातार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का छठिहार जन्मोत्सव सह सम्मान समारोह राज्यस्तरीय आयोजित करते आ रही है । इस वर्ष भी 12 फरवरी 2023 को पटना ने भव्य राज्य स्तरीय समारोह होने जा रहा है । समारोह में संत शिरोमणि गुरु रविदास विरासत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा । चयन करने के लिए कमिटी बनाई गई है । अखिल भारतीय रविदास नव निर्माण मंच की मांग है की बिहार सरकार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती को राजकीय समारोह घोषित कर पूरे रविदास समाज के लोगो को विश्वास पर मोहर लगाने का काम करेगी । मंच ने माननीय मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल महोदय से मिलने का समय पत्र के माध्यम मांगा है उम्मीद करते है हमे अपने डेलीगेट के साथ मिलने का बुलावा आएगा हम सभी का इंतजार है ।
