प्रयागराज। प्रयागराज ज़िले के मेजा क्षेत्र स्थित बिजौरा ग्राम सभा के निषाद बस्ती में एक नाम तेजी से उभर रहा है - सुनील कुमार, एक युवा, जुझारू और कर्मठ समाजसेवी, जो भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी के रूप में गांववासियों की उम्मीद बन चुके हैं। महज कम उम्र में ही सुनील कुमार ने वह कर दिखाया है, जो अक्सर बड़े-बड़े जनप्रतिनिधि सत्ता में रहकर भी नहीं कर पाते। बीते 10 वर्षों से वह गांव की गरीब जनता की समस्याएं जैसे ङ्क आवास, नाली, खड़ंजा, सड़क और जनसुनवाई से जुड़े मुद्दों को न सिर्फ आवाज़ दे रहे हैं, बल्कि यथासंभव समाधान भी करते आ रहे हैं - वो भी बिना किसी सत्ता या पद के। -
गांव के लोग खुलकर कहते हैं कि अगर सुनील कुमार को मौका दिया जाए तो वह गांव का नक्शा ही बदल देंगे। ग्रामीणों की माने तो आज कोई भी अधिकारी या
कर्मचारी तब तक आम जनता की नहीं सुनता, जब तक उनके पास सत्ता या पद की ताकत न हो। लेकिन सुनील कुमार ने इस सोच को नकारते हुए, अपने सेवा भाव और संघर्षशीलता से लोगों का दिल जीत लिया है।
गांव के विकास की सोच, और हर घर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का जज़्बा सुनील कुमार को आज गांव का हर वर्ग समर्थन देने के लिए एकजुट हो चुका है।
गांव के एक बुजुर्ग का कहना है आज के युवा में अगर कोई बदलाव की सोच है तो वह सुनील में है, जिसने बिना किसी स्वार्थ के लगातार 10 साल से गरीबों के लिए संघर्ष किया है।
अब गांव की जनता उम्मीद कर रही है कि सुनील कुमार को ग्राम प्रधान पद का अवसर मिले, जिससे वे और बड़े स्तर पर बदलाव ला सकें और अपने गांव को एक आदर्श ग्राम बना सकें।

