अररिया से मासुम रेजा की रिपोर्ट
बढ़ती ठंड के मद्देनजर नगर परिषद, अररिया द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में अलाव की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद अररिया द्वारा बताया गया कि नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गोढ़ी चौक, काली मंदिर चौक, चाँदनी चौक, हॉस्पीटल चौक, रैन बसेरा, ए0डी0बी0 चौक, आजाद एकेडमी चौक, महादेव चौक, नवरत्न चौक, जयप्रकाश नगर, मीरा टॉकीज, बस स्टैण्ड के दोनो साईड, आर०एस० स्टेशन तथा आर०एस० हटिया में अलाव की व्यवस्था की गई है।
