बांका के मंदार पर्वत में आयोजित भारत जोड़ो नफरत छोड़ो कार्यक्रम से बिहार के कांग्रेस को में एक नई ऊर्जा का संचार मिला, इन्तेखाब आलम

बांका के मंदार पर्वत में आयोजित भारत जोड़ो नफरत छोड़ो कार्यक्रम से बिहार के कांग्रेस को में एक नई ऊर्जा का संचार मिला, इन्तेखाब आलम

अररिया से मासुम रेजा की रिपोर्ट 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अररिया जिला कांग्रेस भारत जोड़ो कार्यक्रम के पर्यवेक्षक इन्तेखाब आलम ने सीमांचल की भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा मंदार पर्वत बोंसी  में आयोजित कार्यक्रम में सीमांचल की भागीदारी जबरदस्त रही।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खरगे जी के पहली बार आगमन पर हजारों की संख्या में अपने नेता को पहुंच करके स्वागत किया और उनका भाषण सुना।
इन्होंने कहा कि ऐसे तीर्थ स्थान का दर्शन करा कर तमाम कांग्रेस के लोगों को एक बार पुनः नई ऊर्जा का संचार मिला और गंगा जमुनी तहजीब जहां पर्वत के एक ओर आदिवासी बसते हैं तो दूसरे और मुसलमान और दलित का समागम क्षेत्र है जो आपसी ताना-बाना और हिंदुस्तान की तहजीब को संजोग कर एक मजबूत धागे में बांधकर रखा है।
मैं धन्यवाद देना चाहते हैं बिहार कांग्रेस प्रभारी महोदय श्री भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश प्रसाद सिंह को कि
ऐसे जगह को चयनित कर एक अलग संदेश देने का काम किया है।
इन्होंने कहा कि इतनी कड़ाके की ठंड के बावजूद पूरे प्रदेश से कांग्रेस के जांबाज साथियों का जत्था का आना यह बात का संदेश जाता है कि कांग्रेस पार्टी आज भी बिहार में अपने मूल विचारों के साथ लैस है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post