पटना ( बिहार ) रिपोर्टर प्रदीप कुमार : पटना नगर निगम के मेयर पद को महिलाओं के लिए आरक्षित होने के पश्चात पटना के सुप्रसिद्ध चिकित्सक समाजसेवी डॉ अजय प्रकाश की पत्नी एवं स्वास्थ्य जागरूकता मिशन एवं बिहार एक्वा प्रेशर योग कॉलेज की कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी के नाम का प्रस्ताव सभी कोर टीम के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया है। श्रीमती वीणा कुमारी बिहार एक्यूप्रेशर योग कॉलेज व अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ी है अनेक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी भी रहती है अता पटना के जनमानस की भावना का सामना करते हुए पटना महापौर का चुनाव लड़ेगी वीणा कुमारी ने बताया कि पटना के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी संकल्प के साथ अपने संकल्प को पूरा करने के साथ पटना को नंबर वन बनाएंगे। बदलेगा पटना बेहतर पटना