हरदार पंचायत के पूर्व मुखिया मुन्नी द्वार योजनाओं में हुआ 3 करोड़ का गबन



जोकीहाट, सीमांचल एक्सप्रेस । रिपोर्टर - हयात दानिश : जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के हरदार पंचायत के विभिन्न वार्डों में वित्तीय वर्ष 2017 से 2021 तक पूर्व मुखिया मुन्नी द्वारा किया गया धांधली को लेकर लोगों ने शनिवार को एकजुट होकर प्रदर्शन किया दरअसल पंचायत में 30 से अधिक योजनाओं में बिना काम किए ही रुपया निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है लोगों ने बताया है कि इन सभी योजनाओं के बारे में अभी कुछ दिन पहले ग्रामीणों को मालूम चला है ग्रामीणों ने बाकायदा जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है लोगों ने बताया कि हरदार पंचायत के वार्ड संख्या 3 में एकराम के घर से मरगूब के दरवाजे तक पीसीसी सड़क निर्माण नहीं किया गया है लेकिन इस योजना की राशि मुखिया द्वारा उठाव किया गया हैं  ऐसा ही मामला वार्ड संख्या 3 में नाला निर्माण कार्य का है यहाँ भी बिना नाला निर्माण किए ही रुपया उठा लिया गया है तीसरा मामला वार्ड संख्या 12 में ईट सोलिंग एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य किये बिना ही राशि उठाव की गई है कुल मिलाकर 30 से अधिक योजनाओं में मुखिया मुन्नी द्वारा किए गए धांधली की बात सामने आई है लगभग पंचायत में सभी योजनाओं को मिलाकर बिना काम किए ही तीन करोड़ का गबन किया गया है पूर्व मुखिया को मीडिया द्वारा स्थल पर पहुंचकर कॉल भी किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को लिखित शिकायत दर्ज करवाया है ग्रामीणों को विश्वास है कि निष्पक्ष जांच होगी और ऐसे मुखिया को कानून सजा जरूर देंगी 




Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post