मुखिया पति मो0 फैयाज़ ने लगाया डीलर सह महबूब के ऊपर गंभीर आरोप




• मुखिया पति मो0 फैयाज़ ने लगाया डीलर सह महबूब के ऊपर गंभीर आरोप




पुर्णिया : अमौर प्रखंड के मझुआ पंचायत वार्ड संखिया 01 ग्राम कोचैली के डीलर के ऊपर मुखिया द्वारा लगाए आरोप।
को लेकर  डीलर सह महबूब ने कहा कि मैं खुद अपने  हाथों से राशन वितरण करता हूं सह महबूब ने बताया कि मुखिया पति द्वारा 2016 में इंदिरा आवास के नाम पर मेरा सभी कागजात लेकर  जन वितरण प्रणाली का लाइसेन्स लेकर अपने घर से  संचालित किया जा रहा था। जब मुझे पता चला कि वह लाइसेन्स मेरे नाम से है पूर्व मुखिया डीलर बन खुद चला रहा है तब ग्रामीणो के साथ जाकर बायसी अनुमंडल में आवेदन देकर जांच करवा कर मेरे नाम से डीलर का लाइसेंस को अपने कब्जे में लेकर तब से जन वितरण प्रणाली की दुकान चला रहे है।तब से लेकर अब तक मुखिया पति मोहम्मद फैयाज आलम द्वारा डीलर सह महबूब को बार-बार धमकी दिया जा रहा है कि मैं तुम को जेल भेज दूंगा इस तरीके की धमकी देते हुए कुछ लोगों के साथ अमौर प्रखंड का घेराव किया गया। वहीं ग्रामीण शाहबाज आलम उर्फ बच्चू ने बताए की डीलर द्वारा मरे दरवाजे पर दो रूम भाडे में  लेकर  राशन वितरण कर रहा है। उसके साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी बताया कि मुखिया पति के द्वारा जन वितरण प्रणाली विक्रेता सह महबूब के विरुद्ध अनेक तरह से साजिश रच उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है ।  साथ ही साथ मुखिया सीमा परवीन के पति के द्वारा अपने पत्नी का पद का दुरुपयोग कर बिहार सरकार पंचायती राज नियमावली के दिशा निर्देश का खुला उल्लंघन कर रहा है।



 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post