रिपोर्टर - हयात दानिश
अररिया : जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत टेकनिहॉट निवासी एक प्रवासी मजदूर की सूरत में संदिग्ध अवस्था में हुई मौत हो गई उनका शव शुक्रवार को टेकनिहाट पहुंचा है दरअसल मजदूर मजदूरी करने गया था वहीं उनकी मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई है घर के परिजनों को जानकारी नहीं है कि उनकी मौत कैसे हुई है मृतक का नाम संतोष कुमार है और मृतक को दो छोटा बेटा तथा एक छोटी बेटियां रानी है वह मजदूर तीन महीना पहले ही सूरत कमाने गए थे सव टेकनिहाट पहुंचते ही परिजनों ने देखा और फिर रो रो कर परिजनों का बुरा हाल हो गया है और मृतक के पूरे परिवार ने किसी और बात की आशंका जता रहे हैं तथा मृतक की पत्नी ने बताया कि डॉक्टर हमारे पति को नहीं निकाल रहे थे जिसको लेकर हमने डॉक्टर से बात भी किया तो डॉक्टर पत्नी से कहा की तुम्हारा मरीज को निकाल देंगे कुछ होगया तो इसका जिम्मेदारी कौन होगा पत्नी ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी हम लेंगे और इसी दौरान डॉक्टर ने कहा कि आपके मरीज को 2 इंजेक्शन लगाना होगा तो इन लोगों ने इंजेक्शन लगाने से मना कर दिया मना करने पर डॉक्टर द्वारा मृतक के भांजा तथा भाई के साथ डॉक्टर के पूरी टीम द्वारा धक्का-मुक्की की गई कुछ देर बाद मरीज को इन लोगों को सौंप दिया गया लोगों ने बताया की मरीज घर आने के दौरान रास्ते में मौत हो गई
