सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने राज्यसभा सांसद बनी पीटी उषा के दिल्ली आगमन पर किया भव्य स्वागत



• सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने राज्यसभा सांसद बनी पीटी उषा के दिल्ली आगमन पर किया भव्य स्वागत

नई दिल्ली, 18 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी के नेतृत्व में आज भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट पर विश्व भर में उड़नपरी के नाम से मशहूर धावक श्रीमती पी. टी. उषा को राज्यसभा सांसद बनाये जाने पर दिल्ली आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री विरेन्द्र सचदेवा, तमिलनाडू प्रकोष्ठ के संयोजक श्री मुत्थू स्वामी एवं केरल प्रकोष्ठ के संयोजक श्री शशिधरन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

श्री मनोज तिवारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पीटी उषा का पूरा जीवन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। अपने खेल जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखते हुए भी श्रीमती पी. टी. उषा ने देश को विश्वस्तर पर पहचान दिलायी। 1983 में अर्जुन अवॉर्ड और 1985 में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित श्रीमती पी. टी. उषा को राज्यसभा भेजकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post