पटना रिपोर्टर प्रदीप कुमार : युवा शक्ति टीम द्वारा प्रायोजित नारायण भगत स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 मदरसा ग्राउंड पटना में 14 टीमों ने शिरकत किया जो कि पटना जिला से संबंध रखते हैं और इसमें सभी टीमों का अच्छा प्रदर्शन रहा और फाइनल में पटना सोकर एकेडमी और सिटी एथलेटिक क्लब ने स्थान बनाया जिस का फाइनल मदरसा ग्राउंड में ही खेला जाएगा जो कि नाइट मैच है। इस आयोजन में मुख्य रूप से युवा शक्ति टीम के संस्थापक विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता ने एवं नारायण भगत समिति टूर्नामेंट के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव का प्रमुख योगदान रहा। आज के इस फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रुप में मेयर भावी प्रत्याशी रितेश रंजन उर्फ बिट्टू सिंह जन अधिकार पार्टी के संस्थापक पप्पू यादव जैसे गन्ने मान अतिथि को एक मंच पर भी लाकर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने का बहुत बड़ा कार्य किया जा रहा है और समाज के लिए एक नई नीति के तहत नई दिशा का विकास करने का प्रयास किया जा रहा है
