अररिया रिपोर्टर हयात दानिश : जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौकता पंचयात के मछेला गांव में उप मुखिया हाफिज इजहार व वार्ड सदस्य के पुत्र रेहान आलम ने बाढ़ के स्थिति को लेकर पूरे मछेला गांव का निरक्षण किया। जिसमे की हाफिज इजहार ने बताया की लगभग 80 प्रतिसत लोगों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है जबकि सीमांचल एक्स्प्रेस न्यूज़ नेटवर्क के संवाददाता हयात दानिश ने ग्राउंड ज़ीरो पर गया तो ये चीज सही साबित हुआ बताते चले की उप मुखिया हाफिज इजहार व स्थानीय लोगों ने बताया की मछेला से चौकता को जोड़ने वाली मुख्य सड़क लगभग 40 फुट टूट चुका है जिससे आने जाने मे काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है उप मुखिया हाफिज इजहार ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक शाहनवाज़ आलम अररिया जिला पदअधिकारी इनायत खान सहित सरकार से मांग किया है की अभी आने जाने मे काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है इसलिए क्षेत्रीय जनता को तत्काल कस्ती (नाव) उपलब्ध करवाया जाय