भ्रष्ट अरविन्द केजरीवाल की सरकार का भ्रष्टाचार चरम पर- डीटीसी में नियुक्ति पर उप मुख्य महाप्रबंधक सहित पांच अधिकारियों को रिश्वत लेते सीबीआई ने पकड़ा ।- चौ0 अनिल कुमार




भ्रष्ट अरविन्द केजरीवाल की सरकार का भ्रष्टाचार चरम पर- डीटीसी में नियुक्ति पर उप मुख्य महाप्रबंधक सहित पांच अधिकारियों को रिश्वत लेते सीबीआई ने पकड़ा ।- चौअनिल कुमार


नई दिल्ली, 30 जून, 2022 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने कहा कि डीटीसी में 4288 करोड़ के भ्रष्टाचार को हमने पहले ही उजागर किया था जिसकी सीबीआई जांच कर रही है। डीटीसी में सलाहकार के पद दो उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए डीटीसी के उप मुख्य महाप्रबंधक सहित पांच अन्य कर्मचारियों को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया जाने के बाद केजरीवाल सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार एक बार फिर उजागर हो गया है।


चौअनिल कुमार ने कहा कि सीबीआई जांच के दौरान उप मुख्य महाप्रबंधक और क्षेत्रीय प्रबंधक (उत्तर)डीटीसी में सलाहकार के रूप में दो उम्मीदवारों की नियुक्ति के एवज में 91 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए थे। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री के सरंक्षण में रिश्वत लेने का षडयंत्र चल रहा है। रिश्वत कांड के बाद गिरफ्तार अधिकारियों के दिल्लीगुरुग्राम और सोनीपत सहित अन्य ठिकानों पर आरोपियों के परिसरों की तलाशी की जा रही है।


चौअनिल कुमार ने कहा कि 21 जून को मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत उपसचिवदो  एसडीएम और एक सब रजिस्ट्रार को दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव द्वारा उपराज्यपाल के आदेश पर निलंबित करना पड़ाजबकि केजरीवाल स्वयं जेल में बंद मंत्री सत्येन्द्र जैन को बचाने में लामबंद है और अपने भ्रष्टाचारी नेता और अधिकारियों को देशभक्त बताते है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार नियंत्रण पर उपराज्यपाल द्वारा कार्यवाही करने से साफ हो गया कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की नाक के नीचे भ्रष्टाचार फलफूल रहा है। चौअनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल मंत्रीमंडल के 80 प्रतिशत मंत्रियों तथा 38 विधायकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में आरोप साबित हो चुके है।


चौअनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल द्वारा पारदर्शी प्रशासन और ईमानदारी का ढ़िढोंरा पीटने के बावजूद दिन प्रतिदिन दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार के मामले उजागर सामने आ रहे है। डीटीसी के उप मुख्य महाप्रबंधक गिरफ्तारी के बाद तलाशी में लगभग 40 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। रिश्वत मामले में डीटीसी पूर्व निजी सहायक सुनीलडिपो प्रबंधकसेक्टर-तीनरोहिणीकीर्ति बाला मलिकसेवानिवृत्त डीटीसी अधिकारी महेंद्रसेवानिवृत्त सहायक यातायात निरीक्षक सफुज्जमा और डीटीसी अधिकारी जीतू को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि यह अधिकारी अनुचित लाभ के एवज में डीटीसी में सलाहकार के पद पर एक सेवानिवृत्त सहायक यातायात निरीक्षक (एटीआई) की नियुक्ति में आरोपी अवैध गतिविधियों में संलिप्त थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post