अशोक कुमार ब्यूरो रिपोर्ट, सीमांचल एक्सप्रेस
पटना, आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को पूरे भारतवर्ष में डॉ० भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। इसी क्रम में व्यवहार न्यायालय पटना सिटी में संपूर्ण न्याय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता रामप्रीत जी की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ० संजय कुमार जी ने अपने वक्तव्य में लोगों से अपील किए कि आप अपने बच्चों को अवश्य शिक्षित करें ताकि बाबा साहब का सपना साकार हो। अशोक कुमार आम वोटर परिषद् अध्यक्ष के रूप में सभी लोगों से आम वोटर के अधिकार संविधान में उल्लेखित है इसका उल्लेख करते हुए लोगों से सआग्रह इसका सदस्य बनने की अपील किए तथा उनके समस्याओं के समाधान की पहल पर जोर दिया तथा शिक्षित बनें तथा संगठित होकर आम वोटर की हैसियत से अपना आवाज बुलंद करने की बात कहें। सभा में सुदूरवर्ती क्षेत्र से महिलाएँ एवं बुजुर्ग लोग भी पधारे थे जिसमें राजू पासवान महासचिव, राजेश, शिखा कुमारी, निभा कुमारी, अमित कुमार, अधिवक्ता विजय कुमार तथा कुछ शिक्षक तथा पदाधिकारी थे। इन लोगों ने संयमित होकर सभी वक्ताओं को सुनें तथा पुन: संगठित होकर संघर्ष करने के लिए तत्पर दिखे। सभा समापन की घोषणा के बाद जय संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर अमर रहे के साथ संपन्न हुआ।