अररिया, रिपोर्टर हयात दानिश : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भुना मजगामा पंचायत के भुना गांव बाढ़ की चपेट में आ चुका है जिसमें की लगभग 80 प्रतिशत घरों में पानी घुस चुका है मिली जानकारी के अनुसार सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के संवाददाता हयात दानिश ने ग्राउंड जीरो पर जाकर देखा तो यह सही साबित हुआ बताते चलें कि भुना गांव के कुछ ग्रामीणों जैसे अबरार आलम मोहम्मद लाल मोहम्मद तालिब मोहम्मद एजाज आलम बीबी मुन्नी बीबी नुसरत परवीन मोहम्मद बदलूम सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि यह बाढ़ प्रभावित इलाका है जिसको लेकर 2017 मे बाढ़ प्रभावित इलाका घोषित किया गया था जिसमें आपदा घोषित हुआ था तब से अब तक लगभग 4 साल होने जा रहा है ना तो आपदा का पता है और ना ही यहां कोई निरीक्षण करने के लिए आए हैं उन सभी लोगों ने बताया कि स्थानीय विधायक शाहनवाज आलम व जिला पदाधिकारी इनायत खान सहित सरकार से हम लोगों का मांग है कि इस बार आपदा मिलना चाहिए क्योंकि अब हम लोगों के पास खाने तथा पहनने के लिए कुछ भी सामान नहीं बचा सारा सामान बाढ़ के पानी में बह गया है इन सभी लोगों ने यह भी बताया कि हमारे पंचायत के मुखिया शाहिद साहब का ध्यान अभी तक हम लोगों के ऊपर आकर्षित नहीं हुआ है जो कि अभी घर में सोए हुए हैं जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश नजर आ रहा है