प्रदूषित होती दिल्ली के लिए केजरीवाल सरकार कुछ नहीं कर रही है- डॉक्टर अलका गुर्जर

 


  • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सभी जिलों में लगने वाले दो लाख पौधों से भरी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
  • केजरीवाल ने दिल्ली में छह लाख पौधे लगाने का वायदा किया था जो आज तक पूरा नहीं किया-आदेश गुप्ता
  • केजरीवाल की लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना रवैया से दिल्ली प्रदूषित हो रही है-आदेश गुप्ता
  • बूथ स्तर तक पौधे लगाकर भाजपा दिल्ली को हरा-भरा बनाने के अपने संकल्प को पूरा करेगी-आदेश गुप्ता 
  • भाजपा को पर्यावरण बिगड़ने की चिंता है इसलिए पौधे लगाए जा रहे हैं-आदेश गुप्ता
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ग्लोबल सब्मीट में क्लाइमेट चेंज पर दिए सुझाव को पूरा विश्व अपना रहा है-आदेश गुप्ता
  • प्रदूषित होती दिल्ली के लिए केजरीवाल सरकार कुछ नहीं कर रही है- डॉक्टर अलका गुर्जर


नई दिल्ली, 28 जून। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के अंदर इस वक्त पर्यावरण का संकट है और केजरीवाल सरकार द्वारा 6 लाख वृक्षों को लगाने का वायदा किया था जो आज तक पूरा नहीं किया गया। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पखवाड़े के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम में आज प्रदेश कार्यालय से पौधों की गाड़ियों को जिलों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को हरा-भरा बनाने के लिए भाजपा ने जो संकल्प लिया है, उसके तहत बूथ स्तर तक 2 लाख वृक्ष लगाने का काम किया जाएगा। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 6 जुलाई तक बूथ स्तर पर 2 लाख पौधे लगाएंगे और साथ में उनकी देखरेख करेंगे। पर्यावरण बिगड़ने की चिंता भाजपा को है और इसका समाधान सिर्फ पौधे लगाना है। इसलिए भाजपा पर्यावरण बचाने के लिए, दिल्ली को हरा-भरा बनाने के लिए वृक्ष लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 13820 बूथों पर यह कार्यक्रम चलेगा। बूथ स्तर पर पार्क हो, योग केंद्र हो, खुले स्थान हो, स्टेडियम हो, व्यायामशाला हो, ऐसी जगहों को चिन्हित कर वहां पौधे लगाए जाएंगे। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि राजनीति के साथ-साथ भाजपा के कार्यकर्ता समाजिक सरोकार भी रखते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ग्लोबल सब्मीट में जाकर क्लाइमेट चेंज पर जो सुक्षाव देते हैं वह सिर्फ सुना ही नहीं जाता बल्कि दूसरे देशों द्वारा उसपर अमल भी किया जाता है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों सहित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह अभियान भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता का अभियान है इसलिए इसमें सबकी सहभागिता महत्वपूर्ण है। इस अभियान को सार्थक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो आज तत्परता दिखाई है, वह आगे 6 जुलाई तक भी रहेगी, ऐसी उम्मीद करता हूं। डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि भाजपा सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र के साथ हम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पखवाड़े के रुप में मना रही है। प्रदूषित होती दिल्ली के लिए केजरीवाल सरकार कुछ नहीं कर रही है, लेकिन भाजपा का यह प्रयास है कि पौधे लगाकर प्रदूषण को खत्म करने में अपना योगदान दें। उन्होंने मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि प्रदेश से मिले पौधों के अलावा आप अपनी ओर से भी एक-एक पौधा लगाए ताकि इस पुनित कार्य में आपकी सहभागिता सार्थक कर सके। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुनील यादव एवं श्रीमती बरखा सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती योगिता सिंह, प्रदेश मंत्री श्रीमती नीलम धीमान, कार्यक्रम के सह-प्रमुख श्री रवि नेगी, कार्यालय मंत्री श्री हुकम सिंह, सभी जिलों के अध्यक्ष सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post