शिक्षा-स्वास्थ्य के बदहाली की पोल खुलने के डर से बौखला गया है केजरीवाल का पूरा मंत्रिमंडल-आदेश गुप्ता


  • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने गुजरात से आए भाजपा प्रतिनिधिमंडल का किया स्वागत
  • केजरीवाल प्रायोजित लोगों को बुलाकर अपने स्कूलों का महिमामंडन कराते रहते हैं-आदेश गुप्ता
  • मनीष सिसोदिया किसी भी प्लेटफॉर्म पर दिल्ली के शिक्षा व्यवस्था की खस्ता हाल को लेकर खुली बहस के लिए आमंत्रित हैं-आदेश गुप्ता
  • गुजरात का प्रतिनिधिमंडल केजरीवाल के शिक्षा-स्वास्थ्य की बदहाली का दिखाएगा आईना-आदेश गुप्ता
  • शिक्षा-स्वास्थ्य के बदहाली की पोल खुलने के डर से बौखला गया है केजरीवाल का पूरा मंत्रिमंडल-आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 28 जून। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज गुजरात से आए भाजपा प्रतिनिधिमंडल का प्रदेश कार्यालय में स्वागत किया। इस मौके पर श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब भी कोई उनका शिक्षा व्यवस्था को देखने आता है तो वह दो चार बिल्डिंग ही दिखाते हैं जिसकी दिवारों को पेंट कराकर चमका रखा है, लेकिन दो चार बिल्डिंग बना लेने के बाद यह कहना कि शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आ गई, अतिश्योक्ति है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों की स्थिति क्या है यह सबको पता है। 100 बच्चे एक कमरे के अंदर पढ़ने को मजबूर हैं। श्री आदेश गुप्ता ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर खुली बहस के लिए चुनौती देते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया और उनकी पूरी टीम आज गुजरात से आए 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के आने से बौखला चुकी है। इसलिए अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं। उन्हें डर इस बात का है कि गुजरात से आया प्रतिनिधिमंडल कही उनके दिल्ली की बदलाह होती व्यवस्था की पोल ना खोल दें क्योंकि इससे पहले वे प्रायोजित लोगों को बुलाकर अपने स्कूलों का महिमामंडन कराते रहे है। आज दिल्ली की स्थिति यह है कि सरकारी स्कूलों के अंदर 23000 शिक्षकों की भारी कमी है। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में इस वक्त 41 फीसदी नॉन टीचिंग स्टॉफ और 42 फीसदी स्थायी शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। 80 फीसदी स्कूलों में प्रधानाध्यापक और उपप्रधानाध्यापक नहीं है। 70 फीसदी स्कूलों में साइंस की पढ़ाई तक नहीं होती। इतना ही नहीं केजरीवाल 10वीं और 12वीं में बच्चों के रिजल्ट बेहतर करने के लिए 9वीं और 11वीं में बच्चों को मजबूरन फेल करते हैं। इसको अगर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति कहते हैं तो ऐसी क्रांति अरविंद केजरीवाल और इस क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया को मुबारक हो जो अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा के लिए बच्चों के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ कर रहे हैं। आज गुजरात भाजपा प्रतिनिधिमंडल का स्वागत के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी एवं श्री वीरेन्द्र सचदेवा, प्रदेश मीडिया रिलेशन विभाग के प्रभारी श्री हरीश खुराना, विधायक श्री अनिल वाजपेयी, सोशल मीडिया प्रमुख डॉ रोहित उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता श्री आदित्य झा एवं श्री बृजेश राय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post