आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद सहित कई नेता भाजपा में हुए शामिल



Seemanchal Express Bureau New Delhi 
J.K KUSHWAHA 
• आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद सहित कई नेता भाजपा में हुए शामिल

• आम आदमी पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं-आदेश गुप्ता

• महिलाओं को लेकर आम आदमी पार्टी की कथनी-करनी में अंतर है-आदेश गुप्ता

• आम आदमी पार्टी की महिला सशक्तिकरण की बात खोखली है-ज्योत्सना शर्मा


नई दिल्ली, 4 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने आज आम आदमी पार्टी की मनोनीत निगम पार्षद श्रीमती ज्योत्सना शर्मा सहित उत्तराखंड की विभिन्न समाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़े कई लोगों को पार्टी में शामिल करते हुए इनके सदस्यता लेने का स्वागत किया। इन प्रमुख लोगों को पटका पहना कर सदस्यता दिलाते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के प्रति आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में भारी अंतर है। भाजपा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के विकास की जो बात करती है, उसे संगठन और सरकार में पूरी तरह से लागू करती है। श्री मोदी की महिलाओं के विकास के लिए मुद्रालोन, उज्जवला योजना, सुकन्या समृद्ध योजना, बेटी बचाओं -बेटी पढ़ाओ की नीतियां वास्तव में करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने के लिए सहायक बनी है। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि एक तरफ आम आदमी पार्टी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती हैं और दूसरी तरफ उनके ही मंत्री-विधायक महिलाओं के साथ उत्पीड़न में दोषी पाए गए, लेकिन बावजूद उसके आम आदमी पार्टी ने अपने मंत्रियों एवं विधायकों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मंत्रीमंडल में 11 महिलाओं को स्थान देकर एक रिकॉर्ड कायम किया है। इससे साफ है कि भाजपा महिलाओं को लेकर जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूरे देश में राजनीति करने में लगे हुए हैं। महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले केजरीवाल दिल्ली में एक भी महिला विधायक को मंत्री पद नहीं दिया है। महिलाओं के वोट लेने के लिए केजरीवाल बड़ी-बड़ी बातें करते हैं जबकि हकीकत कुछ और है। श्री नरेन्द्र मोदी सरकार में 11 महिलाओं को मंत्री पद दिया गया जो केंद्र सरकार का महिलाओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है। इतना ही नहीं श्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को लोन देने से लेकर उनके अधिकारों के लिए नए-नए कानून बनाकर कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। भाजपा परिवार में महिलाएं स्वाभिमान और सम्मान के साथ काम कर रही हैं। आम आदमी पार्टी की मनोनीत निगम पार्षद श्रीमती ज्योत्सना शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता का आभार व्यक्त किया और कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर बातें तो बहुत होती है लेकिन वास्तव में महिला सशक्तिकरण का कोई कार्य नहीं करती। एक महिला के तौर पर अगर मैं महिलाओं की सहायता नहीं कर सकती तो फिर राजनीति पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं है। महिलाओं को काम करने की आज़ादी भाजपा के अंदर है। इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जिस तरह से महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ा गया वह महिलाओं के लिए काफी गौरव की बात है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख श्री हरिहर रघुवंशी और मयूर विहार से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विनोद बछेती उपस्थित थे। आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में श्री शिवचरण सिंह नेगी, श्री परमानंद शर्मा, श्री दिनेश डोभाल एवं श्री शिवसिंह रावत सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post