आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में पुरुष व महिला, एस.सी./एस.सी. महिला और सीटों के रोटेशन के संबध में दिल्ली राज्य चुनाव आयोग स्थिति स्पष्ट करे



Seemanchal Express Bureau New Delhi 
Jaychand kumar kushwaha
J.K KUSHWAHA 

नई दिल्ली, 31 अगस्त, 2021 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौअनिल कुमार द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आज दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में पुरुष/महिला और एस.सी./एस.सी. महिला सीटों के रोटेशन के संबध में दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त श्री एस.के. श्रीवास्तव से मिलकर उन्हें सौंपा। चुनाव आयुक्त ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के सुझावों पर गौर करने का आश्वासन दिया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डानरेन्द्र नाथपूर्व ससंदीय सचिव दिल्ली श्री अनिल भारद्वाज पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता और कुंवर करण सिंहकृष्ण मुरारी जाटव और राजेश गर्ग  दिल्ली कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चैयरमेन श्री राहुल शर्मा भी शामिल थे। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लगभग महीने के बाद मार्च, 2022 में दिल्ली नगर निगम चुनाव होने है और चुनाव आयोग ने दिल्ली में बढ़ती जनसंख्या और लिंग अनुपात के अनुसार आगामी निगम चुनावों को लेकर पुरुष/महिला और एस.सी./एस.सी. महिला सीटों के रोटेशन की न तो कोई घोषणा की है और नही कोई कार्य योजना सामने आई है। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयुक्त से अनुरोध कि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और भाजपा के दवाब में आए बिना रोटेशन पर जल्द से जल्द निर्णय लें ताकि चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शिता के आधार पर निगम चुनावों की प्रक्रिया की शुरुआत कर सकेक्योंकि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जनता के विश्वास को बनाए रखना भी बेहद जरुरी है प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि पिछले निगम चुनावों के लिए हुए सीटों के रोटेशन निगम चुनावों के बिलकुल नजदीक समय में किए गए जिसके कारण कई राजनीतिक पार्टिया व संस्थानों ने निगम आयुक्त के समक्ष अथवा न्यायालय में आपत्ति दर्ज कराई गई।  उन्होंने कहा कि निगम सीटों के समय पर रोटेशन न होने के चलते आपत्ति दर्ज कराने की गतिविधियों के कारण सरकार का समय और पैसा दोनो बर्बाद होते है ज्ञापन में यह कहा गया है कि दिल्ली राज्य चुनाव आयोग समय से पूर्व आरक्षित सीटों के रोटेशन की नीति स्पष्ट करे ताकि दिल्ली के लोगां को आपत्ति जताने की संभावना ही उत्पन्न न हो और चुनाव की तैयारियों के लिए कम समय मिलने की वजह से संभावित उम्मीदवारों को मजबूरन कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार के सीटों का रोटेशन समय पर करके लोगों को न सिर्फ परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा बल्कि उन्हें वित्तिय नुकसान भी नही उठाना पड़ेगा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयुक्त से अनुरोध किया कि निगम चुनाव आयोग रोटेशन पॉलिसी के तहत यदि समय रहते निगम सीटों का रोटेशन चुनाव से महीने से पहले करेगा अथवा मौजूदा सीटों की घोषणा आगामी निगम चुनाव 2022 के लिए करेगा तो उम्मीदवारां को चुनाव की तैयारी करने के लिए समय मिल जाएगा।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post