सीमांचल एक्सप्रेस ब्यूरों रिपोर्ट, नई दिल्ली
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, उत्तर प्रदेश!! मेजा,प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के बिजौरा गांव के निवासी सुनील कुमार निषाद का नाम इन दिनों समाज सेवा और जनसेवा के क्षेत्र में तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वे कई वर्षों से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। साथ ही युवाओं को दिल्ली में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
बताया जाता है कि सुनील निषाद ने अब तक सैकड़ों युवाओं को दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर रोजगार दिलाने में सहयोग किया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी राजनीतिक पद या सत्ता में रहते हुए भी वे लोगों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहते हैं।
गांव से लेकर शहर तक उनकी पहचान एक ऐसे समाजसेवी के रूप में बन रही है, जो युवाओं के भविष्य और गरीबों के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
इस संबंध में सुनील निषाद ने कहा,”जब तक मैं इस देश में रहूंगा, देश सेवा और समाज सेवा करता रहूंगा। गरीबों, युवाओं और जरूरतमंद लोगों के हित में हमेशा कार्य करता रहूंगा।”स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इसी प्रकार समाजहित में उनके प्रयास जारी रहे, तो आने वाले समय में वे क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवियों में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकते हैं।
