साहिबाबाद। श्यामपार्क मेन में नगर निगम गाजियाबाद नालियों का निर्माण कार्य करा रहा है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान जो खुदाई की गई थी उससे निकले मलबे को नहीं उठाने से रास्ते बंद पड़े हैं और लोगों के काम काज ठप हो गए हैं। इस संबंध में लोगों की शिकायत के बावजूद नगर निगम गाजियाबाद पर चुप्पी साधने के आरोप लग रहे हैं।
श्याम पार्क के निवासियों और दुकानदारों में बताया कि गाजियाबाद नगर निगम गली नंबर 2 और 1 में नालियां बनवा रहा है सबसे ज्यादा बुरा हाल गली नंबर 2 का है। यहां नाली खोदने से निकला मलबे को हटाया नहीं जा रहा है। और ऊपर से निर्माण सामग्री भी रास्ते में बेतरतीब डाल दी गई है। जिससे दुपहिया वाहनों और पैदल निकलने वालों को भी परेशानी हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस निर्माण कार्य के कारण उनका कारोबार ठप पड़ा है। लोग श्याम पार्क में आने से कतराने लगे हैं। आए भी तो कहां से कोई और रास्ता नहीं है, इसलिए परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद भी नगर निगम गाजियाबाद के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं ।लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। इससे लोगों में स्थानीय प्रतिनिधियों के खिलाफ भी गुस्सा बढ़ रहा है।
