डॉक्टर रबि रंजन के रूप में मिला भारत को अंतरास्ट्रीय ख्याति प्राप्त आर्थोपेडिक चिकित्सक

• डॉक्टर रबि रंजन को अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप की डिग्री मिली।।  • डॉक्टर रबि रंजन के रूप में मिला भारत को अंतरास्ट्रीय ख्याति प्राप्त आर्थोपेडिक चिकित्सक



  अरविंद कुमार, ब्यूरो रिपोर्ट सीमांचल एक्सप्रेस पटना 

पटना / नालन्दा ! भारत के उभरते  हुए और अत्यंत प्रतिभाशाली हड्डी रोग विशेषज्ञ  डॉक्टर रबि रंजन ने हाल ही में दो प्रतिष्ठत अंतराष्ट्रीय फेलोशिप की उपाधि प्राप्त कर बिहार राज्य सहित नालन्दा जिले का नाम रौशन किया है। पहला ग्रीस में दूसरी लंदन में। यह उपाधि चिकित्सा क्षेत्र में भारत की उपस्थित को अंतराष्ट्रीय मंच पर और मजबूत करती है ।,22 मई 2025 को डॉक्टर रबि रंजन ने रॉयल्स कालेज ऑफ फिजिशियन एन्ड सर्जन्स,ग्लास्गो,स्कॉटलैंड ,,का सदस्य,,मैम्बर आफ रॉयल कालेज,, बनने का गौरब प्राप्त हुआ।यह सम्मान केबल उन चिकित्सको  को दिया जाता है,जिन्होंने न केबल चिकित्सा विज्ञान में उत्कृष्टता प्राप्त की है,और समाज सेबा में अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।।                  

नालन्दा जिले के तेल्हाड़ा थाने के   सुल्तानपुर गाब निबासी डॉक्टर रबि रंजन ने   एम बी बी एस  ,आनर्स,की परीक्षा  एन एम सी एच पटना   से पास  की थी ।बे एनाटॉमी में गोल्डमेडलिस्ट  के साथ फिजियोलॉजी में बहुत ही अच्छे अंको से आनर्स कर  मिसाल कायम किया था।उन्होंने भारत की राजधानी के प्रतिष्ठत  डॉक्टर  राम मनोहर लोहिया  केंद्रीय मेडिकल कालेज हॉस्पिटल नई दिल्ली से  एम एस,आर्थोपेडिक,, की डिग्री हासिल की।बे हिप ,कूल्हे,और नि घुटने रिप्लेसमेंट सर्जरी के साथ ,कंधे ,घुटने कि आर्थो स्कोपी,रोबोटिक जाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, का विशेषज्ञ है।जिसका ट्रेनिग ग्रीस प्रसिद्द संस्थान से ली है।  अभी आर एम एल हॉस्पिटल में  बरिष्ठ  चिकित्सक है।   
                            
डॉक्टर रबि रंजन ने बताया कि बिहार आकर कैम्प लगाकर  जरूरत मन्दो ,गरीबो  असहायों की मुफ्त इलाज करेगे।  चिकित्सा केबल एक पेशा नही,समाज सेबा का माध्यम भी है।इसी उद्देश्य से बे आनेबाले महीनों में हड्डी जोड़ सम्बन्धी बीमारियों के लिए ,नि शुल्क जाँच एबं उपचार शिबर का आयोजन करने जा रहे है।शिबिर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो में हड्डी और जोड़ से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना है। डॉक्टर रबि ने बताया कि मेरा सपना है कि कोई भी ब्यक्ति आर्थिक कमी के कारण अपने इलाज से बंचित न रहे।मेरा कर्तब्य है कि मैं अपने ज्ञान और प्रशिक्षण का उपयोग समाज के हर बर्ग की भलाई के लिए करू।। 

डॉक्टर रबि रंजन ने अपनी सफलता का श्रेय माता    सुभीता कुमारी पिता अशोक कुमार पांडेय को दिया है।   माता प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर में बरिष्ठ शिक्षिका है पिता  अध्यापक एबं पत्रकार है ।   इस सफलता के लिए अखिल भारतीय  श्रोत्रिय  ब्राह्मण   बिकाश मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिब डॉक्टर बिजय शंकर पाण्डेय,प्रदेश अध्यक्ष प्रो,डॉक्टर ब्रजेश शंकर उपाध्याय ,  डॉक्टर ब्रजभूषण पाण्डेय  आदि लोगो ने कहा कि डॉक्टर रबि समाज का गौरब है, उनके उज्ज्बल भबिष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।।       

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post