कन्हैया कुमार ने जीता विद्यालय स्तरीय पुरस्कार

कन्हैया कुमार ने जीता विद्यालय स्तरीय पुरस्कार


                         
पटना। कन्हैया कुमार यूँ तो वर्तमान समय में पी०एन०एंग्लो +2  विद्यालय का दशम् वर्ग का छात्र है जो नया टोला पटना में अवस्थित है। कन्हैया कुमार के पिता श्री अजय कुमार माता श्रीमती नेहा कुमारी संदलपुर पटना निवासी हैं। कन्हैया कभी अखिल भारतीय ज्ञान निकेतन का छात्र था। विगत समय में विद्यालय से समाज सेवा सहित कई पुरस्कार प्राप्त किए हुए छात्र हैं। अभी पी०एन०एंग्लो +2  विद्यालय में भी इस छात्र को दो विद्यालय स्तरीय पुरस्कार प्राप्त किया है जिसमें विज्ञान से संबंधित पुरस्कार है। अभिभावकों के बीच पुरस्कार प्राप्त करना गौरव का क्षण होता है। इसी क्षण से छात्रों का मनोबल ऊँचा होता है। विद्यालय के कत्तिपय शिक्षकों का योगदान है। कन्हैया कुमार के पुरस्कार की ओर प्रेरित करने में साइंस शिक्षक शशि कुमार जी जैसे शिक्षकों का विशेष योगदान रहा है। वैसे प्रारंभिक विद्यालय में भी विद्यालय निदेशक सह प्राचार्य श्री  अशोक कुमार जी की महती भूमिका रहा करता था। आज उसी का परिणाम है कि छात्र पुरस्कृत हो रहे हैं जिसे देखकर माता-पिता का चेहरा खुशी से प्रफुल्लित हो रहा है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post