अना गना गा फिल्म (सिनेमा) को प्रसिद्धि मिलने पर काजल चौधरी पुरस्कृत हुई

अना गना गा फिल्म (सिनेमा) को प्रसिद्धि मिलने पर काजल चौधरी पुरस्कृत हुई




                                                               
पटना। अना गना गा एक तेलुगू फिल्म है जिसमें नायिका के तौर पर काजल चौधरी मिस बिहार ने रोल अदा की है। इस फिल्म में संगीत चंदू रवि जी ने दिए हैं तथा राकेश रेड्डी जी के देखरेख में फिल्म बनी है। यह फिल्म अपने स्थानीय भाषाई क्षेत्र में खूब नाम कमाया तथा फिल्म ने प्रसिद्धि पाई है जिसके चलते नायिका सुश्री काजल चौधरी सुपर स्टार कृष्णा सुपर अवार्ड 2025 से पुरस्कृत किया गया है। पुरस्कार समारोह में सुश्री काजल चौधरी अपने परिवार के साथ सम्मान प्राप्त कर रही हैं। इनके पिता विपिन चौधरी माता कुमारी पुष्पा सिन्हा हैं जो पुरस्कृत होते अपनी बिटिया को देख प्रसन्नचित है तथा भावुक भी हैं। वैसे काजल चौधरी बचपन से ही पुरस्कार के लिए अथक मेहनत करती रही हैं और विद्यालय स्तर से ही पुरस्कार प्राप्त करती रही हैं जैसा कि उनके प्राचार्य श्री अशोक कुमार जी कहते हैं। विद्यालय में भी पुरस्कार प्राप्त करते समय माताजी उपस्थिति रहती थीं तथा हौसला बढ़ाते रहते थीं। आज भी माँ और पिताजी मुकाम पर पहुँचने के बाद भी हौसला सुश्री काजल चौधरी को बढ़ा रही हैं। यह तस्वीर वयाँ कर रहा है कि वह कितनी प्रसन्न मुद्रा में पुरस्कार प्राप्त करते हुए देख रहे हैं और प्रसन्नचित हृदय से अपना आशीर्वाद सुश्री काजल चौधरी को दे रही हैं।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post