जनता दल यू महानगर तकनीकी प्रकोष्ठ में मनोनयन पत्र हुआ वितरित


                            



पटना। आज दिनांक 12/4/25 को जनता दल यू कार्यालय में अध्यक्ष तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ श्री रामचरित्र प्रसाद एवं उपाध्यक्ष अशोक कुमार वरीय जदयू नेता तथा श्री रामबाबू जिला अध्यक्ष पटना महानगर तकनीकि एवं श्रम प्रकोष्ठ के उपस्थिति में विभिन्न पदों पर मनोनीत सदस्यों को मनोनयन पत्र वितरित किया गया। इस क्रम में श्री अशोक कुमार सीमांचल ब्यूरो चीफ को भी कार्य कुशलता को देखते हुए उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी का मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा नित्यानंद, अखिलेश कुमार, मीना कुमारी, अनिल कुमार,
 श्री मदन मुरारी को भी उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस प्रभाग में महासचिव के लिए संजय कुमार, रेखा कुमारी, संजीव कुमार, मुन्नी देवी , शारदा देवी, पंकज कुमार को भी मनोनयन पत्र दिया गया।  पद के लिए पंकज कुमार, गुप्ता रेखा देवी, नीरज चौधरी, विकास कुमार लोकनाथ शाह, शशि भूषण, प्रमिला देवी को नामित किया गया। सेक्टर अध्यक्ष के लिए धर्मेंद्र पंडित, अनिरुद्ध चक्रवर्ती को मनोनयन पत्र दिया गया।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post