पटना। संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रहमदेव पटेल जी के नेतृत्व में 15 दिसंबर को पार्टी पदाधिकारी की अहम बैठक 2025 के विधानसभा चुनाव के मदे नजर रखते हुए होने जा रहा है। यह बैठक मुसल्लहपुर हाट स्थित बिहार भवन कार्यालय में होना सुनिश्चित है। पार्टी के पदाधिकारीयों के बीच भिन्न-भिन्न मुद्दों पर बातचीत होना है जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन तथा राज्य कार्यकारिणी के गठन से संबंधित है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जो सक्रिय पदाधिकारी हैं उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने की पूरी उम्मीद है। इस बैठक में के० के० मंच का भी गठन होना सुनिश्चित है जिसमें सभी लोगों से विचार विमर्श किया जाएगा। अब तक जितने भी दल संपूर्ण क्रांति मोर्चा के तत्वाधान में शामिल हुए हैं सभी से 20 सूत्री एजेंडा कार्यक्रम के अलावा और भी जनता से जुड़े मुद्दे पर गंभीरता से बात कर उसे शामिल किया जाएगा। आगे 2025 के विधानसभा चुनाव में जाने के पहले हर तरह से जन मोर्चा अपने आप को तैयार कर रहा है ताकि वर्तमान सरकार को सत्ता से बेदखल किया जा सके। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के उपज का सही मूल्य न मिलना, एम०एस०पी पर केंद्र सरकार द्वारा कानून न बनाया जाना तथा दिल्ली के सीमा पर किसानों के आंदोलन को देखते हुए आंदोलन में साथ देने की घोषणा करना जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है इस सरकार से आम जन त्राहि-त्राहि कर रही है। अतः संपूर्ण क्रांति मोर्चा आम जनता के विश्वास पर खरा उतरना चाहेगा।
Ashok Kumar
अशोक कुमार ( M.A. SOCIOLOGY )
• बिहार राज्य ब्यूरो चीफ - दैनिक सीमांचल एक्सप्रेस दिल्ली : 2020 से अब तक
• राष्ट्र, समाज एवं परिवार की सेवा
• अध्यक्ष - साहित्य अर्पण पत्रिका 2000 से वर्तमान तक
• राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार (पटना विश्वविद्यालय 2006 ई०)
• समाज सेवा (अंगिका साहित्य 2019 ई०)
• साहित्यिक सेवाएँ (अंगिका साहित्य 2020)