गर्दनीबाग में जीविका कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन






                              

पटना, राज्य ब्यूरो। आज दिनांक 26/11/24 को गर्दनीबाग धरणा प्रदर्शन स्थल पर जीविका कर्मचारियों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर धरणा एवं प्रदर्शन किया। इस धरणा प्रदर्शन में बिहार राज्य के कोने-कोने से आकर लोगों ने एक जुटता का परिचय देकर विधानसभा के चालू सत्र में अपना ज्ञापन दिए और प्रदर्शन किए। इन सभी लोगों ने सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं की चालू सत्र में ही मेरी माँगों पर घोषणा किया जाए। जीविका के प्रमुख माँगो में सरकारी कर्मचारी का दर्जा मानदेय 10000 से बढ़कर 35000 करना, सरकारी छुट्टी की तरह छुट्टी प्रदान करना, सेवा निवृत का समय 60 वर्ष करना जैसे प्रमुख माँगे हैं। प्रदर्शन में भारी संख्या में पुरुष एवं महिला कर्मचारी शामिल दिखे। लोग सरकार के नीतियों से आक्रोशित थे। ये लोग हर संभव अपने माँगो के मनमाने का दबाव सरकार पर बनाये हुए हैं अन्यथा 2025 के चुनाव में सरकार बदलने का भी मन बना चुके हैं।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post