संपूर्ण क्रांति मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ब्रह्मदेव पटेल के अध्यक्षता में संपन्न



 

पटना। आज दिनांक 20/10/24 को मुसल्लहपुर कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव पटेल तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में बहुतेरे लोगों ने संपूर्ण क्रांति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर अपना विश्वास मोर्चा पर केंद्रित किया। सिकंदर राजवंशी जी को राजगीर अनुमंडल का अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिला। उनके साथ ही तिमिर प्रकाश लाल को चंडी प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया तथा इंद्रजीत चक्रवर्ती अधिवक्ता को नालंदा जिला का मुख्य प्रवक्ता तथा राज्य कार्यकारिणी में जगह मिला है। इस तरह संपूर्ण क्रांति मोर्चा का कारवाँ बढ़ता जा रहा है। संपूर्ण क्रांति मोर्चा द्वारा गगन कुमार सेन गुप्ता को कटिहार के बरारी विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित किया गया है। 

चुनाव नजदीक आने के कारण 2025 के चुनाव में मोर्चा अपने प्रत्याशी चयन करने में जुटी है ताकि वर्तमान सरकार जो जन विरोधी है उसे उखाड़ फेंका जाए और नए युग का सूत्रपात किया जाए जिससे आम जन को महँगाई,बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार से मुक्ति मिल सके।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post