संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव पटेल जी ने मोर्चा के पदाधिकारीयों का 1 अक्टूबर को बैठक आहूत किए, अशोक कुमार
पटना। बिहार राज्य में 2025 में विधानसभा का चुनाव होना है इस कारण हर पार्टी एवं मोर्चा अपना-अपना राजनीतिक रणनीति बनाने में जुट गया है। उसी क्रम में संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव पटेल जी भी अपने पदाधिकारीयों को 1 अक्टूबर को आशियाना प्लाजा में बैठक आहूत किए हैं। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर अपने पदाधिकारीयों से विचार विमर्श कर आगामी विधानसभा चुनाव में जाने की तैयारी करेंगे। पदाधिकारी से विचार विमर्श के उपरांत किस पार्टी से सांठ-गांठ करेंगे यह सब विवेकपूर्ण निर्णय बैठक में लिया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव काफी रोचक होने वाला है क्योंकि बिहार की स्थिति अत्यंत दयनीय होती जा रही है। यहां के लोग रोजगार हेतु अन्य राज्यों में पलायन को मजबूर है ,जहां दूसरे राज्य के लोगों से प्रताड़ित होना पड़ता है। बिहार में नई सरकार बने ऐसा मानना है मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव पटेल जी का।