आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा







नई दिल्ली ! मंगलवार 13 अगस्त 2024 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने आज प्रदेश कार्यालय में आम आदमी पार्टी और भाजपा के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करावकर उन्हें कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। नांगलोई विधानसभा और नजफगढ़ विधानसभा के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं जिनमें आप पार्टी के वार्ड 47 से पूर्व निगम पार्षद राजेन्द्र सिंह, संगठन मंत्री नंद किशोर, मंडल प्रभारी वरुण कुमार, इन्द्रजीत सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी फैजूद, बब्लू खान, भाजपा के नागलोई युवा विधानभा अध्यक्ष राजकुमार, पवन यादव, नजफगढ़ से भाजपा के ब्लाक मंत्री रमेश लांबा, आप के ब्लाक अध्यक्ष सचिव लुक्कड़ के साथ सैंकड़ो कार्यकर्ता शमिल थे।


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के अलावा एआईसीसी सचिव रोहित चौधरी, निगम पार्षद मंदीप शौकीन, पूर्व पार्षद पृथ्वी सिंह राठोड़, ब्लाक अध्यक्ष रमेश कौशिक भी मौजूद थे।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी में व्याप्त भ्रष्टाचर और उनकी दोगली नीति के कारण लोग केजरीवाल का साथ छोड़ रहे है। कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखते हुए आदरणीय राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में काम करने की भावना के साथ सभी लोग आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में आए हैं। हम सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी में सम्मान करते है और उम्मीद करते है अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post