बिहार निषाद संघ के उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय श्री राजेंद्र सिंह जी की ब्रह्मभोज में शामिल हुए संघ के कार्यकर्ता
बिहार निषाद संघ पटना जिला के उपाध्यक्ष रहें, समाजसेवी श्री राजेन्द्र सिंह निषाद जी के श्राद्ध ब्रह्मभोज कार्यक्रम में संघ पदाधिकारियों एवं सदस्यों उपस्थित होकर भाग लिए और उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सभी ने श्रद्धांजलि दी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। शत् शत् नमन, विनम्र भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए। ओम् शांति ओम् शांति। सभी ने कहा स्व राजेन्द्र सिंह निषाद बाबू अमर रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लिए संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री ई0 हरेंद्र प्रसाद निषाद, संघ के प्रदेश कार्यकारी प्रधान महासचिव सह पटना महानगर प्रभारी श्री धीरेन्द्र निषाद, प्रदेश महासचिव श्री झिमीलाल सिंह निषाद, उपाध्यक्ष श्रीमती मीना कुमारी, पूर्व बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्री शिवशंकर निषाद,जीबोधन निषाद, विजय कुमार सहनी, दिलीप कुमार निषाद, नंदकिशोर सहनी, सुरेश कुमार निषाद, उपेन्द्र कुमार निषाद, जितेन्द्र प्रसाद निषाद,देशेश जलज, प्रमोद कुमार सिंह, राजकिशोर सिंह, कामेश्वर सिंह, नरेंद्र कुमार सहनी, बैजनाथ सिंह आदि बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भाग लिए।

