• उपेन्द्र कुशवाहा को लगा झटका रवि उज्जवल कुशवाहा ने बनाया भारतीय स्वराज मोर्चा
पटना: यूँ तो बिहार में अनेक राजनीतिक पार्टी हैं जो चुनाव लड़ती है। एक नई राजनीतिक पार्टी भारतीय स्वराज मोर्चा बिहार में पैठ बनाने जा रही है। भारतीय स्वराज मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि उज्जवल कुशवाहा है। इनके साथ और भी सक्रिय कार्यकर्ता है जो श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी के साथ कार्य करते हुए ठगे गये हैं। चूंकि उपेन्द्र कुशवाह पार्टी कार्यकर्ता से काम लेकर अपना स्वार्थ सिद्ध करते रहे हैं इसलिए उपेन्द्र कुशवाहा जी के सभी सक्रिय कार्यकर्ता तथा वरीय पदाधिकारीयों का उनसे मोहभंग हो चुका है और लगभग सभी लोग श्री रवि उज्जवल जी के साथ मिलकर नई पार्टी में अपना योगदान देने का संकल्प ले चुके हैं। अब देखना है कि नई पार्टी का संचालन श्री रवि उज्जवल जी जो राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं किस प्रकार से करते हैं और किन्हें कौन सा पद देकर पार्टी को आगे बढ़ाते हैं।

