नेत्रहीन बालिकाएँ हुए भाव विहोर, अशोक कुमार





• नेत्रहीन बालिकाएँ हुए भाव विहोर, अशोक कुमार 




पटना : ये तस्वीर हैं अन्तर ज्योतिए विद्यालय के नेत्रहीन बालिकाओं का जो सूदूरवर्ती क्षेत्रों से आकर नेत्रहीन परिषद द्वारा स्थापित विद्यालय में रहकर वार्डेन  रेणु कुमारी के साथ रहकर पठन-पाठन कर रही है। इनके दुख दर्द को जानने समझने के लिए सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज के बिहार राज्य ब्यूरो चीफ श्री अशोक कुमार जी पहुंचे। बातचीत के क्रम में सभी छात्राओं से परिचय प्राप्र कर फाउंडर सदस्य विजय सिंह, रविन्द्र  सिंह, रमेश प्रसाद सिंह से मिलकर  विद्यालय के बारे में जानकारी हासिल किए। यद्यपि यह संगठन बिहार सरकार से अनुदानित नहीं है फिर भी इस संगठन का बिहार एवं बिहार से बाहर विदेशों से भी अनुदान मिलता है। यहाँ के कई  मेधावी छात्राएँ पास कर विभिन्न विभागों में नौकरी भी कर रही हैं। उनमें से सुशमा कुमारी हिलसा एवं पूजा कुमारी सोनपुर दियारा अग्रणी है जो रेलवे में नौकरी कर रही हैं। इन छात्राओं को जो सुविधा प्राप्त हो रही है उससे ये संतुष्ट नजर आई। वार्डेन रेणु कुमारी सभी नेत्रहीन छात्रों को मां जैसा प्यार, व्यवहार देती है।


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post