जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह के दिशा निर्देश के आलोक में चांदनी चौक पर संयुक्त जांच अभियान चलाया गया
समाहरणालय अररिया
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय
• रिपोर्टर • मासुम रजा अररिया बिहार
दिनांक- 30 नवम्बर 2023
जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह के दिशा निर्देश के आलोक में चांदनी चौक पर संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। इस वाहन जांच अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, यातायात निरीक्षक, मोटयान निरीक्षक, प्रवर्तन अवर निरीक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी शामिल थे।
वाहनों के जाँच के क्रम में विशेष रूप से बिना हेलमेट, चालक अनुज्ञप्ति एवं बिना पंजियन के वाहन चालकों से शमन की कार्रवाई हेतु नगर थाना अररिया में कुल- 22 (बाइस) वाहनों को जब्त किया गया। बताया गया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर वाहन जाँच अभियान अररिया जिले के भिन्न-भिन्न स्थानों पर सप्ताह में कम से कम दो दिन आवश्यक रूप से की जानी है ताकि बढ़ रही सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण हो सके। इसके साथ जन-जागरूकता के लिए सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित बैनर एवं होडिग का प्रतिस्थापन किया गया है।


