स्कूल निदेशक को मकान मालिक द्वारा मिला धमकी






स्कूल निदेशक को मकान मालिक द्वारा मिला धमकी

Repoted By • Arvind Kumar, Metro Chief Editor Seemanchal Express  Bihar 

पटना: जय महावीर कालोनी स्थित एक प्राईवेट स्कूल अखिल भारतीय ज्ञान निकेतन विगत कई वर्षों से संचालित है जहाँ गरीब अभिभावकों के बच्चे एवं बच्चियों पढ़ते हैं। कोराना काल में लगभग 2-3 वर्षों तक विद्यालय बन्द रहने के कारण व्यवस्था छिन्न भिन्न हो चुकी जिसका असर विद्यालय प्रबन्धन पर पड़ा। इसी बीच स्थानीय कुछ चाटुकारों ने मालिक आरके चौधरी एवं अनिल चौधरी चौधरी जो की दोनों संगे भाई हैं को लोगों ने कान भरना शुरू किया, जिसके बाद प्रबंधक मकान खाली करने, स्कूल में ताला लगाने तक का काम चाटुकारों ने करवाया।  इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को भी पत्र द्वारा दिया गया।  दैनिक जागरण समाचार पत्र में भी यह खबर छ्पा तथा कुछ टीवी चैनल पर भी बात आई। इधर प्रबंधक पर ससमय किराया एवं बिजली बिल भी जमा करने पर भी दबाव बनाया जा रहा है कि मकान खाली करो अन्यथा यहाँ (कुछ भी "संभव है जबकि प्रबंधक द्वारा आश्वस्त किया गया है कि कुछ समय दें मकान खाली कर किया जायेगा। किन्तु स्थानीय ठीकेदार सुनील गुप्ता, दुकानदार बन्टी पासवान,  दुकानदार दिलीप कुमार द्वारा मकान मालिक को लगातार अपने स्वार्थ सिद्ध करने हेतु उकसाया जा रहा है। मामला छात्रों के हित का है तथा प्रबंधक के रोजी रोटी का इसलिए  प्रबन्धक बेवस है और स्कूल प्रबंधक द्वारा दूसरे मकान का तालाश किया जा रहा है हैं। ताकी स्थानीय छात्रों को पठन-पाठन में दिक्कत न हो।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post