राजद युवाओ द्वारा जोकीहाट मुख्यालय में चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जोकीहाट संवाददाता हयात दानिश 



जोकीहाट प्रखंड मुख्यालय में युवा राजद कार्यकर्ता द्वारा प्रखण्ड स्तरीय ग्राम चौपाल कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष मो0 तहसीन ने की चौपाल कार्यक्रम में प्रखण्ड क्षेत्र के राजद के प्रमुख कार्यकर्ताओ ने भाग लिया चौपाल कार्यक्रम के दौरान राजद के प्रखंड अध्यक्ष तहसीन कासमी ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के बारे में आम लोगों को बताना है जिस तरह महागठबंधन की सरकार ने बिहार में सवा लाख शिक्षकों को बहाल कर पूरे हिंदुस्तान में इतिहास कायम किया है उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हिंदू मुसलमान के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है मंदिर मस्जिद के नाम पर लोगों को बांटना चाहती है यह बात आम लोगों को समझाना है की हम लोगों का पेट रोटी कपड़ा और मकान से भरेगा भाजपा की केंद्र सरकार 1 वर्ष में 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया लेकिन अभी तक पूरा नही किया वही महागठबंधन की सरकार ने वह करके दिखाया है स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग शिक्षा विभाग मैं बहाली कर लोगों के चेहरे पर हंसी लाई है व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरसद आलम ने कहा कि बिहार सरकार राज्य भर में जातीय एवं आर्थिक गणना कर चुकी है लेकिन केंद्र सरकार को भी चाहिए कि देशभर में जाति गणना करना सुनिश्चित करें बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी घर घर देकर लोगो को लाभान्वित करें मौलाना मंजूर आलम ने कहा कि केंद्र सरकार जाति जनगणना के सवाल पर टालमटोल करती रही है. मनमोहन सिंह सरकार 2010 में जाति जनगणना के लिए तैयार हो गई थी, पर 2011 की जनगणना हुई तो जाति का सवाल नहीं पूछा गया था लेकिन बिहार सरकार ने जाति आधारित गणना कर साफ कर दिया है केन्द्र सरकार से देशभर में जातीय जनगणना की मांग करते हैं बढ़ते महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी व नई शिक्षा नीति के विरोध में संविधान दिवस के शुभ अवसर पर अपनी आवाज बुलंद करते हैं इस मौके पर रफीक, आलम,अरसद आलम,ताबिश नुर,मोजफ्फर आलम, हाजी मुजीबुर्रहमान,मो0 जाहिद,तहजीब आलम मो0 जुबैर,संतलाल यादव, अब्दुल हन्नान,इत्यादि मौजूद थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post