जिला एड्स नियंत्रण एवं बचाव ईकाई अररिया द्वारा जागरुकता सह प्रतियोगिता


रिपोर्टर • मासुम रजा अररिया बिहार 




अररिया: विश्व एड्स दिवस' 2023 के अवसर पर दिनांक 30/11/2023 को समय-11ः00 बजे अपराह्न जिला एड्स नियंत्रण एवं बचाव ईकाई अररिया द्वारा सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ0 विधान चन्द्र सिंह, संचारी रोग पदाधिकारी सह जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डाॅ0 वाई0पी0 सिह के मार्गदर्शन में हेतु युवाओं में एच0आई0वी0/एड्स, टी0बी0 एवं रक्तदान से संबंधित, जागरूकता लाने हेतु जागरूकता सह प्रतियोगिता का आयोजन +2 बालिका उच्य विद्यालय, अररिया में 100 प्रतिभगियों के बीच आयोजित किया गया।

जिला एड्स नियंत्रण एवं बचाव इकाई, अररिया के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह द्वारा एच0आई0वी0/एड्स, टी0बी एवं रक्तदान से संबंधित, जागरूकता लाने से संबंधित 20 प्रश्न तैयार कर प्रश्न पत्र 100 प्रतिभगियों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किये।

 प्रतियोगिता में प्रथम, द्वीतीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किये सफल युबा छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

      • प्रथम स्थान : आशिया प्रवीण

      • द्वीतीय स्थान : अनुष्का श्रीवास्तव।

       •तृतीय स्थान : रोहिणी।

प्रतियोगिता आयोजन पश्चात युबाओं को एच0आई0वी0/एड्स, टी0बी एवं रक्तदान से संबंधित, बिषय पर विस्तृत जानकारी के साथ-साथ प्रतिभागियों के सभी प्रश्नों का उत्तर दिया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में +2 बालिका उच्य विद्यालय के विद्यार्थीयों/शिक्षकों के साथ-साथ जिला पर्यवेक्षक शाहिद फरहान, टीबी समन्यक दमोडर शर्मा, एफ0एल0डब्लु0 ;एच0एल0एफ0पी0पी0टी0 के मो0 रिजवान, जिला सहायक लेखा मुरलीधर साह का योगदान महत्वपूर्ण रहा।





Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post