• दीपावली आते ही सिंथेटिक खोवा पनीर मिलावटी मिठाई की भरमार, अशोक कुमार
पटना • बिहार : दीपावली का त्योहार जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे सिंथेटिक पनीर व खोवा की आपूर्ति बाजार में होने लगी है। बिहार की राजधानी पटना हो या अन्य शहर या छोटा सा कस्बा सभी जगह मिलावटी समानों का भरमार है।
न जाने कितने खाद्य संरक्षण पदाधिकारी नियुक्त हैं किंतु यह मिलावटी कारोबार का गोरख धंधा नहीं मिटा पा रहे हैं मिटाएं भी तो कैसे आखिर ये खाद्य संरक्षण पदाधिकारी भी ईमानदार रहे तभी तो । इन खाद्य संरक्षण पदाधिकारी की ईमानदारी मिलावट खोर दुकानदार ही मिटा देते हैं जब इन खाद्य संरक्षण पदाधिकारी की जेब गर्म हो जाता है तब सारा मिलावट बराबर यानी सही हो जाता है वर्तमान समय में अगर मिठाई की दुकान होटल एवं ठेले पर गोलगप्पे बेचने वालों अन्यथा जीतने भी खाद्य सामग्री बाजार में उपलब्ध है सभी में मिलावट है
किन्तु जिन्हें रोकने की जिम्मेदारी बिहार सरकार दे रखी है उन्हें कुछ दिखाई ही नहीं देता है। एक दो जगह जाकर अपनी जिम्मेदारी ही भूल जाते हैं उपभोक्ता इसका परिणाम भुगतते हैं उपभोक्ता का स्वास्थ्य क्षीण हो जाता है बेसमय काल के गाल में समा जाते हैं ऐसा मानना है सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ बिहार के उप ब्यूरो चीफ श्री अशोक कुमार जी का।
