• अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का सारण जिला के पटेल छात्रावास में सदस्यता अभियान सम्पन्न, अशोक कुमार
पटना • सारण • बिहार : रविवार 05 नवंबर 2023 को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का सारण जिला के पटेल छात्रावास में मनोज कुमार पटेल की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार सिंह द्वारा बहुतेरे लोगों को सदस्य बनाया गया, तथा उनके द्वारा श्री विश्वनाथ सिंह को जिला सचिव मनोनीत कर मनोनयन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान के कार्यक्रम पर प्रोफेसर दिनेश पटेल प्रदेश महासचिव तथा सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज उप ब्यूरो चीफ बिहार श्री अशोक कुमार ने सभा को सम्बोधित कर लोगों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस संगठन से जुड़कर संगठन को मजबूत बनायें ! सभा में मनोज कुमार शिक्षक, राजेन्द्र प्रसाद शिक्षक वार्ड पार्षद हेमन्त कुमार जैसे बहुतेरे गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभा समाप्ति से पहले प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार सिंह जी ने इस संगठन को भारत में बिहार से ज्यादा से ज्यादा संख्या को जोड़कर एवं मजबूत संगठन बनाने की अपील उपस्थित जन समूह से किया और बिहार के हरेक जिला में सदस्यता अभियान चलाने का आग्रह कर सभा समाप्ति की घोषणा की।

