गुलजार बाग स्थित वृद्धाश्रम वृद्धों के किसी काम लायक नहीं, अशोक कुमार







• वृद्धाश्रम वृद्धों के किसी काम लायक नहीं, अशोक कुमार 

पटना • बिहार : उपरोक्त तस्वीर वृद्धाश्रम पटना का है गुलजार बाग स्टेशन के दक्षिण जैन मंदिर के पास अवस्थित है। ऐसे ही पटना जिले के हर प्रखण्ड मे वृद्धाश्रम स्थापित है, जिसमें गुलजार बाग स्थित वृद्धाश्रम की आंखों देखी हाल बयां किया जा रहा है। यह वृद्धाश्रम बिहार सरकार के कल्याण विभाग द्वारा जारी राशि से संचालित  है यह वृद्धाश्रम, हेल्पेज नामक   { N • G • O } सरकार से फण्ड लेकर चला रहा है, जहाँ केवल अनियमितता ही अनियमितता है। यह संस्था भटके हुए एक वृद्धा को एक ग्लास पानी नहीं पिला सका, तब उस भटके हुए वृद्धा को पानी पिलाने के लिए सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज के ब्यूरो चीफ को जद्दोजहद करना पड़ा । इस वृद्धाश्रम पर मौजूद सुरक्षागार्ड भी सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज के उप ब्यूरो चीफ से उलझ गए और बदतमीजी करने लगे की ऐसा बदतमीजी देख उप ब्यूरो चीफ हतप्रभ रह गये बदतमीजी ऐसा कि शायद कोई मीडिया कर्मी जा न सके और यह कहते नज़र आए कि आप जैसे मीडिया कर्मी का यहाँ उस संगठन में कोई गणना है क्या ? शायद ऐसा प्रतीत होता है। यह किसी दबंग लोगों का NGO है तभी तो पटना के जिलाधिकारी भी इनके कुकृत्यों को आँखों से देख नहीं पाते न इन सभी वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण ही कर पाते हैं। सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज के उप ब्यूरो चीफ इस घटना के बाद समाज कल्याण मंत्री श्री मदन सहनी जी का  ध्यान आकृष्ट करते हुए इस हेल्पेज नामक संस्था का करार रद्द करने की माँग करते हैं।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post