बिहार में मिला नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जो अंधेर नगरी चौपट राजा का कहावत चरितार्थ करता है, अशोक कुमार




बिहार में मिला नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जो अंधेर नगरी चौपट राजा का कहावत चरितार्थ करता है, अशोक कुमार 

पटना: बिहार में लंबे संघर्ष के बाद BPSC द्वारा चयनित  शिक्षकों को 2 नवंबर को पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र बांटते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी, शिक्षा विभाग के अपर सचिव श्री के.के पाठक जी, शिक्षा मंत्री श्री चंद्रशेखर जी नहीं अधा रहे थे।  ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बिहार में शिक्षा में बहुत बड़ा बदलाव आ गया है किन्तु नियुक्ति पत्र लिए कुछ अभ्यर्थियों से दैनिक भास्कर के संवाददाता ने कुछ सवाल किए जिसका विडियो साथ में लगा है। 




सुनकर एवं देखकर बिहारवासी एवं छात्र समझ सकते हैं कितने ज्ञानवान एवं गुणवान लोगों को BPSC द्वारा चयनित किया गया है कि इन्हें  बिहार में कितने जिले हैं यह भी पता नहीं है गृह मंत्री कौन है यह भी पता नहीं है इस पर भी बिहार के लोग नवनियुक्त शिक्षकों पर शिक्षा में सुधार की आशा करते हैं  तो वहीं ढाक के तीन पात की भाँति होगी।  जैसा कि  शिक्षक भर्ती में व्यापक धांधली हुई है ये इसी बात का द्योतक है कि ऐसे लोग पैसे के बल पर सेन्टर मैनेज कर परीक्षा पास कर गये हैं और ये शिक्षक नियुक्ति पत्र ले रहे हैं। शायद ये सब मुख्यमंत्री जी को पता नहीं है किन्तु बिहार में हुआ यही है। ऐसे शिक्षक जिस विद्यालय में जाकर योगदान देंगे वहाँ के बच्चों का भविष्य भी अंधकार मय ही होगा, चूँकि इन्हें ज्ञान नहीं अज्ञानता प्राप्त है इन्हें केवल हाजिरी एवं वेतन से मतलब होगा छात्रों के कैरियर निर्माण से उनका कोई लेना देना नहीं होगा ऐस "मानना है सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज बिहार के उप ब्यूरो चीफ श्री अशोक कुमार जी का।


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post