कर्पूरी जी के सपनों को कोई भी राजनीतिक पार्टी पुरा नहीं किया : अशोर कुमार
पटना: बिहार राज्य में जननायक कहलाने वाले स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर जी के सपनों को पूरा करने वाला कोई भी राजनीति पार्टी नहीं है । यह केवल भ्रामक प्रचार एवं दलितों, शोषितों पिछड़ा एवं अति पिछड वर्ग के समर्थन हासिल करने के लिए प्रचार प्रसार तक ही सीमित है। सभी राजनीतिक दलों द्वारा अपने वोट बैंक के खिसकने के कारण लोगों में लोकप्रियता के लिए यह सब बातें विभिन्न कार्यक्रमों में कहा जाता है। अभी दरभंगा में जदयू नेता संजय झा ने वक्तव्य दिए कि कर्पूरी ठाकुर जी के सपनों को नीतिश कुमार पुरा कर रहे हैं तो आखिर क्या कारण है कि कर्पूरी समर्थक नीतिश शासन एवं जदयू से लोग विमुख हो रहे है? यह बात केवल कहने के लिए है सच तो कुछ और ही है जो बिहार की जनता अगले चुनाव में बताएगा कि कर्पूरी जी के सपना को कौन पुरा कर रहा है।
सत्तासीन पार्टी के प्रवक्ता अपने गिरेबान में झाँके,अशोक कुमार
पटना : बिहार में सत्तासीन पार्टी के प्रवक्ता केवल अपने मुँह मियाँ मिठ्ठू वाली कहावत चरितार्थ करते हैं। इन लोगों का अपना राजनीतिक विचारधारा ही नहीं है जब भाजपा में रहते हैं दो जदयू का टिप्पणी करेंगे, और जब जदयू में आएँगें तो भाजपा पर टिप्पणी करेंगे। आखिर एक ही व्यक्ति दोनों राजनीतिक दल में क्या कमी या क्या सोच बनाते हैं। सच तो यह है कि केवल टिकट पाने के लिए ही ये लोग इधर से उधर करते रहते हैं ताकि किसी तरह मेरा राजनीति . जीवन्त रहे और मैं सत्तासीन बना रहूँ।
