गरीब असहाय और विधवा महिलाओं के बीच नन्ही परी संस्था द्वारा पटना में साड़ी वितरण कार्यक्रम, रेणु कुमारी
पटना : नन्ही परी संस्था द्वारा बिहार की राजधानी पटना के कदम कुआं पर स्थित बुद्ध मूर्ति के पास गरीब और असहाय और विधवा महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम रखा गया । इस कार्यक्रम में नन्ही परी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के डायरेक्टर श्रीमती रेणु कुमारी द्वारा गरीब और असहाय और विधवा महिलाओं के बीच 500 साड़ी वितरण किया गया।
नन्ही परी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के डायरेक्टर श्रीमती रेणु कुमारी ने बताया कि हमारी संस्था गरीब और सहाय मजदूरों के लिए हर वक्त खड़ी रहती है और उनके बच्चों के लिए शिक्षा और बेरोजगार के लिए रोजगार मुहैया कराएगी । नन्ही परी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की कार्यक्रम के इस मौके पर भूतपूर्व प्रत्याशी रवि नारायण एवं रेणु कुमारी मौजूद रही, कार्यक्रम का आयोजन पटना के कदम कुआं स्थित बुद्ध प्रतिमा के पास वार्ड नंबर 36 में किया गया।


